गाजीपुर, जुलाई 15 -- सैदपुर। मेरठ में ललिता गौतम की हत्या के मामले में दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर भारतीय अंबेडकर आजाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित मांगपत्र उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया को सौंपा। पार्टी प्रमुख रोहित बादल के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि घटना बेहद गंभीर और दुखद है, इसलिए सभी आरोपियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। पार्टी ने धरना-प्रदर्शन के दौरान मेरठ एसएसपी अविनाश पांडेय पर प्रदर्शनकारियों से अभद्र व्यवहार और मारपीट का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। मांगपत्र में पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता, एक सदस्य को सरकारी नौकरी और एक बीघा भूमि उपलब्ध कराने की मांग भी की गई। यह भी पढ़ें- ललिता गौतम हत्या...