ललिता गौतम हत्याकांड : दिनभर छावनी में तब्दील रहा कमिशनरी चौराहा
मेरठ, जुलाई 11 -- ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर उपजे तनाव और विरोध प्रदर्शनों की आशंका के मद्देनजर शुक्रवार को कमिश्नरी चौराहा पूरी तरह से पुलिस छावनी में तब्दील रहा। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए, ताकि शहर की कानून-व्यवस्था बनी रहे। कांग्रेस, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और अन्य विपक्षी पार्टियों के विरोध प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए कमिश्नरी चौराहे पर शुक्रवार सुबह से ही भारी पुलिस बल की तैनाती रही। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए न केवल सिविल लाइन और अन्य थानों की पुलिस मुस्तैद रही, पीएसी की टुकड़ियों को भी तैनात किया गया था। चौराहे के चारों ओर बैरिकेडिंग कर दी गई थी और आने-जाने वाले हर संदिग्ध व्यक्ति पर कड़ी नजर रखी जा रही थी। किसी को भी कमिश्नरी पर एकत्रित होने नहीं दिया जा रहा था. यह भी पढ़ें- S...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.