हापुड़, जुलाई 10 -- संत शिरोमणि रविदास जन्म उत्सव समिति हापुड़ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मेरठ के रोहटा थाना क्षेत्र की रहने वाली बीए की छात्रा ललिता गौतम की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई हत्या की निष्पक्ष, समयबद्ध जांच कराने एवं दोषियों को कठोरतम सजा दिलाने की मांग को लेकर एसडीएम सदर ईला प्रकाश को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने घटना के आंदोलनकारियों पर हुए कथित लाठीचार्ज की उच्चस्तरीय जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की गई। समिति के प्रधान व कांग्रेस नेता नरेश कुमार भाटी ने कहा कि मेरठ की छात्रा ललिता गौतम की हत्या मानवता को शर्मसार करने वाली है। उन्होंने कहा कि एक बेटी के साथ हुई इस निर्मम वारदात ने पूरे प्रदेश को झकझोंर कर रख दिया है। उन्होंने मांग की कि मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध जांच...