ललितपुर स्टेशन पर बिछड़ी मासूम को जीआरपी ने परिजनों से मिलाया
झांसी, मई 23 -- झांसी। रेलवे स्टेशन पर परिवार से बिछड़ी चार वर्षीय मासूम बच्ची को जीआरपी ललितपुर पुलिस ने बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बच्ची के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने जीआरपी पुलिस का आभार जताया। जानकारी के अनुसार पुलिस महानिदेशक रेलवे लखनऊ के निर्देश एवं पुलिस अधीक्षक रेलवे झांसी के निर्देशन में चलाए जा रहे "ऑपरेशन मुस्कान" अभियान के तहत 22 मई को थाना जीआरपी ललितपुर को एक यात्री ने सूचना दी कि वह अपनी पत्नी और करीब चार वर्षीय बच्ची के साथ दिल्ली जाने के लिए ललितपुर रेलवे स्टेशन आया था। इसी दौरान स्टेशन परिसर में बच्ची अचानक लापता हो गई। यह भी पढ़ें- ट्रैक पर मिली बालिका सूबे के बलिया की, पहचान सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस सक्रिय हो गई। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को बच्ची की जानकारी देकर तत्काल तलाश शुरू कराई गई। पुलिस टीम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.