ललितपुर में यूनानी डॉक्टर और क्लर्क एक लाख घूस लेते गिरफ्तार
ललितपुर, मई 21 -- ललितपुर/झांसी, हिटी। डॉक्टर को क्लीनिक के लिए लाइसेंस देने के एवज में एक लाख रुपये घूस लेते कार्यवाहक क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्साधिकारी और कनिष्ठ लिपिक को विजिलेंस टीम ने गुरुवार को धर दबोचा। दोनों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराने के बाद टीम झांसी लेकर चली गई।ललितपुर जिले के बांसी कस्बा निवासी डॉ. दयाराम वर्मा ने बताया कि उन्होंने अपने क्लीनिक का रजिस्ट्रेशन कराने के लिए क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्साधिकारी कार्यालय में आवेदन किया था। इस संबंध में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्साधिकारी अर्जुनलाल अहिरवार से मुलाकात की तो उन्होंने लाइसेंस जारी करने के एवज में डेढ़ लाख रुपये मांगे। यह भी पढ़ें- सीएमओ कार्यालय का वरिष्ठ सहायक पांच हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कार्रवाई एक लाख र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.