ललितपुर, जनवरी 22 -- ललितपुर। मोहल्ला करीम नगर आजादपुरा में एक व्यक्ति ने पत्थर पटककर अपनी सास को मौत के घाट उतार दिया। जानकारी मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बेटे की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। ग्राम पंचायत देवरान निवासी नीरज ने कोतवाली सदर पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि बहन रश्मि राजपूत का उसके पास फोन आया। उसने रोते हुए बताया की पति सोबरन सिंह उर्फ भूरा निवासी टेनगा हाल निवासी करीमनगर आजादपुर उसके साथ बेवजह मारपीट कर रहा है। तुम लोग जल्दी से आ जाओ और उसे साथ ले जाओ। बहन की बात सुनने के बाद नीरज अपनी मां मुन्नी के साथ करीमनगर आजादपुरा बहन की ससुराल आया। यहां मां बेटे ने मिलकर सोबरन सिंह को समझने का प्रयास किया लेकिन उसने किसी की भी बात नहीं सुनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.