ललितपुर, जनवरी 21 -- तालबेहट (ललितपुर)। कानपुर से बाइक से भोपाल जा रहे दो वायु सैनिकों की बाइक अनियंत्रित हो डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में एक एयरफोर्स जवान की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही मंगलवार सुबह जिला मुख्यालय आए मृतक के परिजन पोस्टमार्टम के बाद शव को अपने साथ ले गए। झांसी-ललितपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम पवा साइन बोर्ड के पास कानपुर से बाइक पर सवार होकर भोपाल जा रहे दो वायु सैनिकों की बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक चला रहे वायु सैनिक 40 वर्षीय पुष्कर मिश्रा पुत्र शिवगनेश मिश्रा निवासी महाराजपुर जिला कानपुर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनके साथी 42 वर्षीय जितेंद्र सिंह कुशवाहा पुत्र अशोक निवासी जरोली थाना बर्रा जिला कानपुर गंभीर र...