सुपौल, मार्च 11 -- वीरपुर, एक संवाददाता कोसी क्षेत्र के रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत भरी खबर है। सुपौल जिले के ललितग्राम रेलवे स्टेशन पर वाशिंग पिट लाइन और स्टेबलिंग लाइन नर्मिाण का रास्ता साफ हो गया है। पूर्व मध्य रेलवे, समस्तीपुर मंडल की ओर से इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए 31 करोड़ 76 लाख 50 हजार 386 रुपये की लागत से टेंडर जारी कर दिया गया है। इससे क्षेत्र में रेल सुविधाओं के वस्तिार की उम्मीद और मजबूत हो गई है।इस परियोजना को लेकर क्षेत्रीय सांसद दिलेश्वर कामत लगातार प्रयासरत थे। उनके प्रयासों के बाद रेल मंत्रालय ने इस योजना को स्वीकृति दी। सांसद ने बताया कि पूर्व मध्य रेलवे द्वारा निविदा संख्या टीसी-03/2026 एसपीजे 11 फरवरी 2026 के तहत टेंडर जारी किया गया है। नर्मिाण कार्य पूरा करने के लिए 15 माह की समय-सीमा नर्धिारित की गई है। उन्होंने...