मधुबनी, मार्च 25 -- मधेपुर। प्रखंड की भेजा पंचायत के ललवाराही निवासी राम नारायण यादव एवं गीता देवी की पुत्री क्रांति कुमारी ने इंटर आर्ट्स में 310 अंक हासिल कर प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की हैं। उसने यह सफलता प्लस टू जवाहर उच्च विद्यालय मधेपुर से प्राप्त की है। क्रांति कुमारी के पिता बिहार प्रांतीय खेतिहर मजदूर यूनियन के जिलाध्यक्ष कॉमरेड राम नारायण यादव ने बताया कि आजादी के बाद ललवाराही गांव की क्रांति कुमारी पहली लड़की है जो मैट्रिक तथा इंटर प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की है। क्रांति ने बिहार बोर्ड 12वीं आर्ट्स में हिंदी में 70, मैथिली में 62, गृह विज्ञान में 73, इतिहास में 49 तथा मनोविज्ञान में 56 अंक प्राप्त किया है। क्रांति वर्ष 2024 में मैट्रिक की परीक्षा में दयाराम प्लस टू उच्च विद्यालय भेजा से 317 अंक प्राप्त कर प्रथम श्रेणी से उत्तीर...