भागलपुर, मार्च 8 -- नाथनगर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधी ललमटिया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी हुए एक टोटो वाहन को लोदीपुर थाना क्षेत्र स्थित एक बगीचे से बरामद किया है। मामले पर ललमटिया थानाध्यक्ष दीपक पासवान ने बताया कि लोदीपुर थाना क्षेत्र के जगतपुर गांव स्थित एक आम बगीचे से चोरी किया गया था। उक्त टोटो को बरामद कर लिया गया है। पुलिस मामले के सत्यता की जांच में जुटी है। साथ ही चोरी की घटना में शामिल अभियुक्तों की पहचान कर जल्द उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.