गोड्डा, मई 4 -- पुलिस अधीक्षक गोड्डा के निर्देश पर सोमवार को बोआरीजोर प्रभाग के पुलिस निरीक्षक वीरेंद्र पासवान एवं ललमटिया थाना प्रभारी रौशन कुमार सिंह के नेतृत्व में वाहन दुर्घटना को नियंत्रित करने के उद्देश्य से ललमटिया सिदो-कान्हू डकैता चौक स्थित सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया।वाहन जांच के दौरान विशेष रूप से दो पहिया वाहन चालकों के कागजातो का जांच किया गया। थाना प्रभारी ने दो पहिया वाहन पर चालक एवं उपचालक दोनों के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य बताते हुए नियमों का पालन करने का निर्देश दिया। उन्होंने यह भी कहा कि ललमटिया क्षेत्र से ग्राहक सेवा बैंक से यदि 50 हजार से अधिक राशि की निकासी करता है तो ललमटिया पुलिस को इसकी सूचना अवश्य दें ताकि पुलिस एस्कॉर्ट कर आपको सुरक्षित स्थान तक पहुंचा सके । यह भी पढ़ें- सघन वाहन जांच से हड़कंप, बिना हेलमेट ...