बोकारो, फरवरी 22 -- गोमिया। लुगुबुरू ओलचिकी आयुध आसड़ा, तिलैया (ललपनिया) के शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित कई विद्यार्थी शैक्षणिक भ्रमण के लिए पश्चिम बंगाल के पुरुलिया स्थित अयोध्या बुरु रवाना हुए। झारखंड सरकार के मंत्री योगेंद्र प्रसाद के अनुज झामुमो नेता चित्रगुप्त महतो ने रवाना किया। कहा कि अपनी समृद्ध धार्मिक, पारंपरिक और सांस्कृतिक विरासत को नजदीक से देखने और समझने का मौका मिलेगा। आसड़ा अध्यक्ष रामकुमार सोरेन के नेतृत्व में जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध करायी गयी दो बसों से सभी रवाना हुए। अयोध्या बुरु संताली आदिवासियों से जुड़ा महान धार्मिक धरोहर है। किशुन हेंब्रम, जगरनाथ मरांडी, सुरेश कुमार टुडू, तुलसीदास महतो आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.