बोकारो, मार्च 8 -- बेरमो। बाहा पोरोब की तैयारी ललपनिया में शुरू हो गई है। आगामी 21 मार्च को कोचाकुल्ही स्थित सरना स्थल परिसर में बाहा पोरोब मनाया जायेगा। सरना समिति के संरक्षक मांझी बाबा फेनीराम सोरेन ने बताया कि स्थानीय पांच टोला के ग्रामीणों के द्वारा सामूहिक रूप से बाहा पोरोब धूमधाम से मनाया जायेगा। इसे लेकर तैयारी जोर-शोर से चल रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...