ललन सिंह से बधाई नहीं लूंगा, सूद सहित वापस करूंगा; पटना जीतकर नीरज ने दिखाए तेवर
पटना, अक्टूबर 29 -- बिहार विधान परिषद चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद भी जनता दल (यूनाइटेड) के भीतर चल रहा कलह एक बार फिर जमीन पर आ गया। अब पटना स्नातक सीट से जीत दर्ज करने वाले नीरज कुमार ने अपने तेवर दिखाए हैं। नीरज कुमार ने कहा है कि वो पार्टी नेता और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे। इतना ही नहीं नीरज कुमार ने यह भी कहा है कि उनको जो राजनीतिक कर्ज मिला है उसे वो सूद समेत वापस करेंगे। नीरज के इस बयान से जेडीयू के अंदर कलह की चर्चा एक बार फिर होने लगी है। बता दें कि इससे पहले चुनाव के समय विधायक अनंत सिंह ने बगावती तेवर अपना लिए थे और नीरज कुमार को हराने की बात लगातार कह रहे थे। मतदान खत्म होने के बाद जेडीयू ने अनंत सिंह को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था। बहरहाल अब इस चुनाव में जीत हासिल करने के बाद जदयू प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.