पटना, सितम्बर 19 -- बिहार विधान परिषद के चुनाव से पहले नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) में घमासान छिड़ा हुआ है। जदयू के मोकामा से बाहुबली विधायक अनंत सिंह और पटना स्नातक सीट से एमएलसी नीरज कुमार के बीच झगड़ा बढ़ता जा रहा है। इस बीच, पटना में हुए जदयू के प्रबोधन कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह की गैरमौजूदगी से भी सियासी गलियारों में अटकलों का बाजार गर्म हो गया। हालांकि, अब पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने खुद मोर्चा संभाला और उन्होंने शनिवार को दावा किया कि पार्टी में सब कुछ ठीक है। उन्होंने कहा कि नेताओं में कोई मतभेद नहीं है। संजय झा ने ललन सिंह की पार्टी से चल रही नाराजगी की अटकलों को भी खारिज किया। साथ ही यह भी कहा कि अनंत और नीरज के मामले को पार्टी के वरीय नेता देख रहे हैं, जल्द ही इसका रास्ता निकाल...