पटना, अक्टूबर 23 -- बिहार विधान परिषद चुनाव में बगावत से चर्चा में जनता दल यूनाइटेड (JDU) के विधायक अनंत सिंह ने केंद्रीय मंत्री ललन सिंह को लेकर बड़ा बयान दिया है। अनंत सिंह ने कहा कि वह ललन सिंह को नहीं जानते हैं। वह जेडीयू में ललन के करीबी माने जाते हैं। एमएलसी चुनाव की वोटिंग के दिन आए इस बयान से सियासी पारा गर्मा गया है। जेडीयू से बगावत पर मोकामा विधायक ने यह तक कह दिया कि वह चाहते हैं पार्टी कार्रवाई करे। दरअसल, इस चुनाव में उन्होंने पटना स्नातक सीट से जेडीयू कैंडिडेट नीरज कुमार का खुलकर विरोध किया। पार्टी लाइन से बाहर जाते हुए उन्होंने जन सुराज प्रत्याशी अनुज सिंह का समर्थन किया। अनंत सिंह, नीरज की हार और अनुज की जीत के दावे कर रहे हैं। जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने शुक्रवार को अपने आवास पर एमएलसी चुनाव को लेकर मीडिया से बातचीत की। पत...