ललन निर्विरोध चुने गए व्यपार मंडल के अध्यक्ष मिला प्रमाण पत्र
कटिहार, जून 17 -- मनिहारी नि स व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललन यादव सहित आठ सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। बुधवार को बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी सनत कुमार ने निर्विरोध निर्वाचित अध्यक्ष तथा आठ सदस्यों को जीत का प्रमाण पत्र दिया है। बीडीओ ने बताया कि व्यपार मंडल अध्यक्ष पद से ललन यादव तथा आठ सदस्य पद से कुंजबिहारी पांडेय, अरूण सिंह, विनोद कुमार यादव, हीरालाल चौधरी, उत्तम सिंह, राजेश कुमार यादव, लालबहादुर पांडेय निर्विरोध चुने गए हैं । उन्होंने बताया कि सभी को जीत का प्रमाण पत्र दिया गया है । नव निर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि किसानो को सरकारी लाभ का शत प्रतिशत लाभ दिया जाएगा । मुखिया संघ के अध्यक्ष रामजी यादव ने व्यपार मंडल के नव निर्वाचित अध्यक्ष सहित सभी सदस्यों को बधाई दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.