बलिया, जून 30 -- बैरिया, हिन्दुस्तान संवाद। आर्द्रा नक्षत्र की शुरूआत 22 जून से हो चुकी है। इस नक्षत्र में अभी तक बरसात नहीं होने से किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें खींच आई हैं। खेतों में नमी की कमी के चलते खरीफ के फसल के लिये तैयारी नहीं हो पा रही है। यह भी पढ़ें- किसान निराश : जून माह में जरूरत की आधी बारिश तक नहीं हुईबरसात की प्रतीक्षा आम तौर पर 15 जून के बाद मानसून के आने का समय है लेकिन इसबार अबतक बारिश का कहीं अता-पता नहीं है। आसमान में बादल घिर रहे हैं, हल्की बूंदाबांदी भी हो जा रही है लेकिन ऐसी बारिश अबतक नहीं हुई, जिससे खेती में जान आ सके। खरीफ की खेती करने वाले किसान अशोक वर्मा, सुनील वर्मा, रामेश्वर वर्मा, अखिलेश यादव ने बताया कि आमतौर पर बारिश के चलते खेतों में नमी होने पर आर्द्रा नक्षत्र शुरू होने के तीन-चार दिन दिन बाद स...