ललईबाग बनेगी मॉडल समिति, मिलेंगी बहुउद्देशीय सुविधाएं
बहराइच, जून 17 -- तेजवापुर, बहराइच। सहकारिता विभाग ने सहकारी समितियों को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल शुरू की है। इसी क्रम में तेजवापुर स्थित बी-पैक्स ललईबाग को मॉडल समिति के रूप में विकसित करने की योजना बनाई गई है। बुधवार को सहायक आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता देवेंद्र कुमार सिंह ने समिति की निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि मूल्यांकन के बाद बी-पैक्स ललईबाग का नाम मॉडल समिति के लिए प्रस्तावित किया गया है। इसे बहुउद्देशीय सेवा केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा, जहां किसानों एवं समिति सदस्यों को एक ही परिसर में विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। परिसर में कृषक सेवा केंद्र, जन औषधि केंद्र, मूल्य समर्थन योजना से जुड़ी सेवाएं, लोकवाणी केंद्र तथा किसान क्रेडिट कार्ड सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। समिति को आधुनिक संसाधनों से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.