लर्निंग बाय डूइंग लैब में बच्चों ने पौधरोपण के गुर
गौरीगंज, जुलाई 28 -- भेटुआ। कम्पोजिट विद्यालय भादर प्रथम में मंगलवार को लर्निंग बाय डूइंग लैब के तहत विद्यार्थियों को बीज बोने, पौधरोपण, नर्सरी तैयार करने और सिंचाई की तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। राधे रानी स्वयं सहायता समूह घोरहा की कोषाध्यक्ष आराधना सिंह ने बच्चों को विभिन्न फसलों की वैज्ञानिक ढंग से बुवाई और पौधों की देखभाल के तरीके बताए। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं बीजारोपण कराकर खेती की बुनियादी तकनीकों का अभ्यास भी कराया। प्रशिक्षण के दौरान हजारा (वाटरिंग कैन) तथा छिद्रयुक्त प्लास्टिक की बोतल से सिंचाई करने की विधि भी समझाई गई। बच्चों ने गोमफ्रेना, कॉसमॉस, बालसम, मक्का, शिमला मिर्च, मुर्गकेश और कोलियस सहित विभिन्न प्रजातियों के बीज बोकर नर्सरी तैयार की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.