लर्निंग फॉर टुमारो विषय पर शिक्षाविद आज से करेंगे मंथन
कानपुर, मई 21 -- कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के शिक्षा विभाग की ओर से 22 व 23 मई को लर्निंग फॉर टुमारो: इंटीग्रेटिंग एनवायरमेंट, इक्विटी एंड सस्टेनेबिलिटी थ्रू एजुकेशन विषय पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सीनेट हाल में आयोजित सम्मेलन का उद्घाटन विवि के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक, प्रति कुलपति प्रो. सुधीर कुमार अवस्थी व मुख्य अतिथि प्रो. अमिताभ मिश्रा करेंगे। पर्यावरणीय शिक्षा, सामाजिक समानता और सतत विकास जैसे अहम विषयों पर प्रो. कौशल किशोर (जामिया मिलिया इस्लामिया), प्रो. प्रवीण तिवारी (दिल्ली विश्वविद्यालय) समेत कई शिक्षाविद अपने विचार रखेंगे। यह भी पढ़ें- सीएसजेएमयू में समर कैम्प में सीखें जीन क्लोनिंग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.