लरका ब्यो लायक फिर रहै...बाढ़ की वजह से लड़कों की नहीं हो पा रही शादी, विधायक से बयां किया दर्द
नई दिल्ली, सितम्बर 1 -- यूपी के हमीरपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां बाढ़ की वजह से गांव के युवकों की शादी में भी अड़चन आ रही है। जब राठ विधायक मनीषा अनुरागी बाढ़ प्रभावित इलाके के दौरे पर पहुंचीं तो एक युवक ने अपनी समस्या बताते हुए कहा कि गांव का रास्ता हर साल बाढ़ में डूब जाता है। इसके चलते शादी के लिए आने वाले लोग भी गांव तक नहीं पहुंच पाते। लगातार हो रही बारिश से उफना रहे नाले-नदियों से हर कोई परेशान है। सबकी अपनी-अपनी समस्याएं हैं। बाढ़ ग्रस्त इलाके के दौरे के दौरान राठ विधायक के सामने एक युवक ने क्षेत्र की अजब-गजब समस्या बताई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 22 सेकंड के वीडियो में एक युवक राठ विधायक मनीषा अनुरागी से कह रहा है कि बाढ़ के चलते मुख्य मार्ग डूबने की हर साल की समस्या है। इसकी वजह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.