सिमडेगा, अप्रैल 16 -- जलडेगा, प्रतिनिधि। प्रखंड के जीईएल चर्च लम्बोई में गुरुवार को दृढ़ीकरण संस्कार समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर 124 युवतियों और युवकों ने दृढ़ीकरण संस्कार ग्रहण किया। मौके पर पादरी उज्जवल केरकेट्टा और सहयोगी अर्शलयानी तोपनो ने युवाओं को दृढ़ीकरण दिलाते हुए संकल्प कराया। पादरी उज्जवल केरकेट्टा ने कहा कि सभी युवा प्रभु यीशु के बताए रास्ते पर चलकर अपना और परिवार तथा समाज की उज्जवल भविष्य के लिए कार्य करें। मौके पर पादरी उज्जवल केरकेट्टा ने विशेष मिस्सा पूजा संपन्न कराया। मौके पर मंच संचालन अनमोल तोपनो ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.