इटावा औरैया, अक्टूबर 3 -- इटावा। विधान परिषद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी इं. हरि किशोर तिवारी ने आगरा मंडलायुक्त के कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल किया। इससे पूर्व शनिवार की सुबह वे इटावा से भाजपा नेताओं के बड़े काफिले के साथ नामांकन करने के लिए रवाना हुए। यह कार्यकर्ता जोशीले नारे भी लगा रहे थे। नारायण कॉलेज आफ आर्ट एंड साइंस के परिसर में सुबह से ही भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। भाजपा नेताओं के साथ इं. हरि किशोर तिवारी सुबह इटावा से आगरा के लिए रवाना हुए वहां नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद जनसभा भी की गई । यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: शिक्षक निर्वाचन पैकेज: देशबंधु शुक्ल का ध्रुव त्रिपाठी को समर्थन इटावा से नामांकन पत्र दाखिल कराने के लिए आगरा जाने वालों में सदर विध...