लम्बित वेतनमान प्रकरणों के निस्तारण की मांग
पिथौरागढ़, मई 21 -- महेश पाल, अस्कोट। राजकीय शिक्षक संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष गोविन्द भण्डारी ने शिक्षक -शिक्षिकाओं के चयन, प्रोन्नत, वेतनमान प्रकरणों के निस्तारण की मांग उठाई है। गुरुवार को भंडारी ने बीआरसी कनालीछीना में चल रहे एक प्रशिक्षण के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक हिमांशु नौंगाई से मुलाकात कर उनसे लम्बित प्रकरण के शीघ्र निस्तारण का आग्रह किया। भंडारी ने कहा कि बीते पांच माह से मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में चयन, प्रोन्नत, वेतनमान प्रकरण लम्बित है। इस दौरान नौंगाई ने तत्काल दूरभाष से वित्त अधिकारी लक्ष्मण टोलिया से सम्पर्क कर शुक्रवार को इस सम्बन्ध में चयन-प्रोन्नत समिति की बैठक रखने की बात की। यह भी पढ़ें- शिक्षकों ने उठाया प्रोन्नति का मुद्दा उन्होंने शुक्रवार की बैठक में प्रकरण का निस्तारण करने का आश्वासन दिया।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.