मऊ, अप्रैल 12 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्राधिकारी डॉ. जितेन्द्र कुमार सिंह ने रविवार को स्थानीय कोतवाली का त्रैमासिक निरीक्षण किया। असलहों से लेकर मालखाना एवं मेस तक की व्यवस्था देखी और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। क्षेत्राधिकारी ने मुकदमे की लंबित विवेचनाओं को समयबद्ध तरीके से अविलम्ब पूर्ण करने का निर्देश दिया। क्षेत्राधिकारी ने कोतवाली पुलिस को विशेष सतर्कता बरतने और भीड़भाड़ वाले स्थान पर कड़ी निगरानी रखने और रात के समय गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए। उपनिरीक्षकों को कहा कि मुकदमे में लंबित विवेचनाओं के क्रम में साक्ष्य संकलन और चार्जशीट तैयार करने की कार्रवाई को विवेचक गंभीरता से लें। कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और जनसुनवाई के माध्यम से प्राप्त शिकायतों को भी समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारण का निर्देश दिया। महिला अपराधों पर सख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.