लम्बित मामलों का जल्द से जल्द से करें निस्तारण: एसपी देहात
मेरठ, जून 6 -- शनिवार को एसपी देहात अभिजीत सिंह ने सरधना थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न व्यवस्थाओं जायजा लिया। साथ ही साइबर हेल्प डेस्क, मिशन शक्ति डेस्क तथा थाने के विभिन्न अभिलेखों की जांच की। उन्होंने अभिलेखों के रखरखाव की स्थिति देखी। बाद में उन्होंने साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने सहित अन्य आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एसपी देहात अभिजीत ने सबसे पहले मालखाना, बंदी गृह और सीसीटीवी कंट्रोल सिस्टम का निरीक्षण किया। उसके बाद थाना परिसर में साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और अभिलेखों के रखरखाव को लेकर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए । निरीक्षण के दौरान पुलिस कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं व्यवस्थित बनाने पर जोर दिया। यह भी पढ़ें- फरियादियों की समस्याओं को प्राथमिकता पर सुनें और निपटाएं उन्होंने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.