वाराणसी, मई 10 -- वाराणसी। उत्तर प्रदेश पेंशनर्स कल्याण संस्था की बैठक रविवार को पीडब्ल्यूडी स्थित डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ भवन में हुई। इसमें राशिकरण की बहाली की अवधि 15 वर्ष से घटाकर 11 वर्ष करने, रेल किराये में छूट देने समेत अन्य मांगों के लिए आवाज बुलंद की गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष एसडी मिश्र, जिला मंत्री अवध नारायण पांडेय, शमसुल आरेफिन, आरपी मिश्र, डीएल श्रीवास्तव, हीरालाल, परमहंस मिश्र, एसएन मणि, नागेंद्र सिंह, दयाशंकर सिंह यादव आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...