रायबरेली, जून 10 -- रायबरेली संवाददाता। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने बुधवार को आरडीए कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने वहां की व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया। उन्होंने कार्यालय के रख-रखाव, अभिलेखों व फाइलों के निस्तारण की प्रगति, कर्मचारियों की उपस्थिति और आमजन को दी जा रही सुविधाओं की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी लंबित मामलों का समय से निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही व दक्षता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। कार्यालय में साफ-सफाई, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव के निर्देश िदए। साथ ही कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति और कार्य संस्कृति में सुधार लाने के निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने अधिकारिय...