साहिबगंज, अप्रैल 13 -- राजमहल, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के खुटहरी व लालमाटी पंचायत में आवास पूर्ण करने को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत पंचायत भवन में आवास निर्माण का काम लंबित रखने वाले लाभुकों के साथ बैठक की। मौके पर मनरेगा बीपीओ गगन बापू व आवास ऑपरेटर आयुष राज मुख्य रूप से मौजूद थे। बीपीओ गगन बापू ने आवास योजना से संबंधित समीक्षा की। योजना को लंबित रहने के कारण जो भी समस्या आ रही है उसे दूर कर एक सप्ताह के अंदर आवास निर्माण कार्य को पूर्ण करने का निर्देश दिया। मौके पर खुटहरी पंचायत के उप मुखिया सुमन मंडल, वार्ड सदस्य मनोज सहा , आवास प्रभारी मानिक चंद्र साहा ,पंचायत लालमाटी में मुखिया बबिता देवी, पंचायत सचिव दिनेश कुमार , सहित सभी पंचायत सहायक व लाभुक मौजूद थे। यह भी पढ़ें- सरकारी आवास योजना को लेकर हुई बैठक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.