लम्पी से बचाव को गोवंश का कराएं टीकाकरण
गाज़ियाबाद, सितम्बर 23 -- गाजियाबाद, मोहित शर्मा। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एसपी पांडेय ने पशुपालकों से गोवंश को लम्पी स्किन डिजीज से बचाने के लिए साफ-सफाई और टीकाकरण कराने की अपील की है। उन्होंने बताया कि यह वायरल बीमारी है, जिसमें पशुओं की त्वचा पर गांठें बनने, बुखार आने और चारा कम खाने के लक्षण दिखाई देते हैं। बीमारी की रोकथाम के लिए पशुओं के आसपास कीटनाशक व चूने का छिड़काव करें। लक्षण दिखने पर बीमार पशु को स्वस्थ पशुओं से अलग रखें। पशुओं को संतुलित आहार दें। चिकित्सा के लिए 1962 या 18001801486 टोल फ्री नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। यह भी पढ़ें- Amroha News: अमरोहा में पशुओं को घेर रहा लंपी वायरस, 15 गांवों में अब तक 80 मामले सामने आए
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.