लम्पी से बचाव के लिए 4600 पशुओं का हुआ टीकाकरण
गाजीपुर, सितम्बर 21 -- दिलदारनगर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में लम्पी स्किन डिजीज के मामले सामने आने के बाद पशुपालन विभाग ने क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी है। हालांकि, दिलदारनगर क्षेत्र में अभी तक लम्पी संक्रमित कोई पशु नहीं मिला है। पशु चिकित्सक डॉ. अभिजीत सिंह ने बताया कि उसियां, अरंगी, ताजपुर कुर्रा, देहवल, कुसी, फतेहपुर समेत विभिन्न गांवों में अब तक करीब 4,600 पशुओं का टीकाकरण कराया जा चुका है। तीन हजार डोज शेष हैं। सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष निगरानी की जा रही है। पशुपालकों को पशुओं को एक साथ चराने से बचने तथा संक्रमित क्षेत्रों से दूरी रखने की सलाह दी गई है। यह भी पढ़ें- लम्पी से बचाव के लिए 43,500 गोवंशों का टीकाकरण लम्पी के प्रमुख लक्षण तेज बुखार, आंख-नाक से पानी आना, सूजन और त्वचा पर गांठें पड़ना हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.