औरैया, सितम्बर 21 -- जिले में गोवंशों को लम्पी त्वचा रोग से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने अब तक 43,500 पशुओं का टीकाकरण कराया है। सभी विकासखंडों में गठित 24 टीमें निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार घर-घर जाकर टीके लगा रही हैं। पशुपालकों को रोग के लक्षण, बचाव और उपचार की जानकारी भी दी जा रही है। सेवा संकल्प अभियान के तहत चल रहे टीकाकरण में सचल पशु चिकित्सा इकाई-1962 का भी सहयोग लिया जा रहा है। विभाग की ओर से प्रतिदिन पशु चिकित्सा एवं पशुपालक जागरूकता शिविर लगाए जा रहे हैं। इनमें बीमार पशुओं की जांच के साथ आवश्यक दवाएं मुफ्त दी जा रही हैं। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. बिशन सिंह विकल ने बताया कि लम्पी गोवंशों में होने वाला संक्रामक रोग है। यह कैपरीपॉक्स विषाणु से फैलता है। मक्खी, मच्छर और किलनी जैसे खून चूसने वाले परजीवी इसके प्रसार में प्रमुख भू...