लम्पी वायरस से बचाव को सवा लाख जानवरों को लगेंगे टीके, शुरू हुआ अभियान
उरई, सितम्बर 8 -- उरई। संवाददाता गोवंश में फैल रहे लम्पी वायरस से बचाव के लिए जिले भर में टीकाकरण अभियान शुरू हो गया है। कुल सवा लाख गोवंश को लम्पी वायरस के टीके लगाए जाएंगे। इसको लेकर सभी 18 अस्पतालों में अभियान शुरू हो गया है जो लगातार 15 दिन तक चलेगा। पशुपालकों को भी इसको लेकर लगातार जागरूक किया जा रहा है।
लम्पी वायरस से प्रभावित गोवंश पशुओं में लम्पी वायरस की दस्तक से पशुपालक काफी परेशान हैं। जनपद में अभी तक कुल 42 गोवंश ऐसे पाए गए हैं जिसमें लम्पी वायरस की पुष्टि हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पशुपालन विभाग ने जिले भर में सभी गोवंश को टीका लगाने का काम शुरू कर दिया है। कुल मिलाकर सवा लाख गोवंश को टीके लगाए जाने हैं। इसको लेकर 38 टीमें बनाई गई है जो प्रतिदिन सभी 18 पशु अस्पतालों में शिविर लगाकर जानवरों के टीकाकरण कार्य में जुट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.