लखनऊ, सितम्बर 7 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। प्रदेश के विभिन्न जिलों में लम्पी रोग से ग्रसित पशुओं की संख्या में हो रही वृद्धि को देखते हुए सरकार ने इस रोग के प्रभावी नियंत्रण एवं बचाव के लिए सभी 18 मण्डलों में नोडल अधिकारी नामित कर दिए हैं। मंगलवार 8 से 23 सितम्बर तक चलने वाले 15 दिवसीय विशेष अभियान के तहत लम्पी रोग से प्रभावित क्षेत्रों में पशुओं को वैक्सीन लगाई जाएगी। पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने बताया कि लखीमपुर खीरी से लेकर आगरा तक के बेल्ट में वैक्सीनेशन कराए जाने और पशुओं की आवाजाही पर रोक लगाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा है कि राज्य सरकार पशुपालकों के हितों की रक्षा और पशुधन की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। श्री सिंह ने इस संबंध में सोमवार को विधानभवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में लम्पी रोग के बचाव एवं नियंत्रण क...