बागपत, अगस्त 29 -- खेकड़ा। क्षेत्र में गोवंश पर लम्पी बीमारी का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को बीमारी की चपेट में आने से चार पशुपालकों की गायों की मौत हो गई। एक साथ चार गोवंश की मौत से पशुपालकों में दहशत और चिंता बढ़ गई है। पशुपालकों ने प्रशासन और पशु चिकित्सा विभाग से बीमारी की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। शुक्रवार को मोहल्ला रामपुर निवासी जयवीर सिंह, कृपाल, राजकुमार और सतबीर की गायों की लम्पी बीमारी के चलते मौत हो गई। पशुपालकों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार गोवंश लम्पी की चपेट में आ रहे हैं। समय पर उपचार और बीमारी की रोकथाम के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने से स्थिति चिंताजनक होती जा रही है। पशुपालकों ने प्रशासन से क्षेत्र में विशेष पशु चिकित्सा शिविर लगाने, संक्रमित गोवंश का उपचार कराने और स्वस्थ पशुओं का टीक...