लमही गुलजार, मुंशीजी की लेखनी ने लिया 'आकार'
वाराणसी, जुलाई 31 -- वाराणसी। अमर कहानीकार मुंशी प्रेमचंद की 146वीं जयंती पर शुक्रवार को लमही में सालाना मेला सजा। स्मारक स्थल, शोध संस्थान से रामलीला मैदान तक विविध आयोजन हुए। इस वर्ष आयोजनों की रीढ़ स्कूली बच्चे रहे। चाहे संस्कृति विभाग की ओर से स्मारक स्थल पर कार्यक्रम शृंखला रही हो अथवा रामलीला मैदान में ग्रामीणों की ओर से आयोजित सत्र रहा हो। वहीं इन दोनों से अलग प्रेमचंद अध्ययन एवं शोध संस्थान में बीएचयू की ओर से हुआ आयोजन एकेडमिक वर्ग के लोगों तक सीमित रह गया। यह भी पढ़ें- प्रेमचंद की लेखनी ने कराया बदलाव का अनुभव : प्रो.चतुर्वेदीकार्यक्रम का प्रारंभ स्मारक स्थल पर कार्यक्रम की शुरुआत नगर के साहित्यकारों के सम्मान से हुई। सम्मानित होने वालों काशी विद्यपीठ के डॉ.अविनाश सिंह, तिब्बती उच्च शिक्षा संस्थान के हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ.अनुराग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.