अल्मोड़ा, अप्रैल 4 -- अल्मोड़ा। पुलिस ने चरस के साथ मुक्तेश्वर निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक पकड़ी गई 920 ग्राम चरस को बिना नंबर की नई स्कूटी से हल्द्वानी की ओर ले जा रहा था। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा कर जेल भेजा गया है। एसएसपी चंद्रशेखर आर घोड़के के निर्देश पर लमगड़ा एसओ प्रमोद पाठक ने टीम के साथ चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान धौलकड़िया तिराहे पर एक व्यक्ति स्कूटी से आता दिखाई दिया। पुलिस को देख आरोपी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने आरोपी को कुछ दूरी पर दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम बलवंत सिंह निवासी कोटला धारी, मुक्तेश्वर नैनीताल बताया। भागने का कारण पूछने पर बहाना बनाया कि उसने नई स्कूटी ली है। स्कूटी में ना तो नंबर है और ना ही उसके पास दस्तावेज हैं। शक होने पर पुलिस ने बैग की तलाशी ली। अंदर से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.