लमगड़ा बाजार में पर्याप्त पानी नहीं मिलने से दिक्कत
अल्मोड़ा, जून 13 -- लमगड़ा। लमगड़ा बाजार में पर्याप्त पानी की आपूर्ति नहीं होने से लोगों को दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। व्यापारियों ने डीएम से मुलाकात कर पेयजल की समस्या के निदान की मांग की। साथ ही सालों बाद भी हाईटेक शौचालय का निर्माण पूरा नहीं होने पर नाराजगी जताई। डीएम को सौंपे ज्ञापन में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल लमगड़ा के सदस्यों ने कहा कि पुरानी पेयजल लाइन में अवैध कनेक्शन दिए गए हैं। इस कारण ऊपरी बाजार तक पर्याप्त पाानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। इसके समाधान को नई लाइन बिछाने की बात कही थी, लेकिन नई लाइन को भी उस स्थान पर जोड़ा गया है, जहां पहले पानी की कोई समस्या ही नहीं थी। इस कारण ऊपरी बाजार के लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है।इसके अलावा कहा कि लमगड़ा बाजार में हाईटेक शौचालय का निर्माण कार्य लंबे समय से अधूरा पड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.