अल्मोड़ा, मार्च 6 -- ब्लॉक की पहली बीडीसी बैठक शुक्रवार को संपन्न हुई। इसमें विभिन्न गांवों से आए जनप्रतिनिधियों ने अपनी समस्याएं रखीं और गंभीरता से निस्तारण की मांग की। इस दौरान पानी, सड़क और शिक्षा की शिकायतें आम रहीं। सीडीओ रामजी शरण शर्मा ने प्रस्तावों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। ब्लॉक सभागार में हुई बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख त्रिलोक रावत ने की। मूलभूत समस्याओं पर जनप्रतिनिधियों ने नाराजगी व्यक्त की। ऊर्जा निगम की समीक्षा में लोगों ने आपूर्ति को लेकर सवाल उठाए। विभागीय अधिकारियों ने जीर्ण शीर्ण लाइन की मरम्मत और आपूर्ति सुचारू करने के लिए एक माह का समय मांगा। चर्चा में कलसीमा के प्रधान सहित चौमू , पलना, सिरोनिया, श्यूननी, सिरसोडा, सत्यों, बढ़ियारेत, तुलेरी, उज्योला, बलिया, क्वेटा के जनप्रतिनिधियों ने शिकायत दर्ज कराई। अधिशास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.