सोनभद्र, अप्रैल 24 -- सिंगरौली,हिंदुस्तान संवाद। मोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत मोरवा-जयंत मुख्य मार्ग पर मुडवानी डैम से पहले लगभग लगभग 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।शुक्रवार सुबह सड़क किनारे मिले शव को एनसीएल की पेट्रोलिंग में लगे एक गार्ड ने पड़ा देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पंचनामा कार्रवाई कर शव को मोर्चरी में रखवा उसकी शिनाख्त की कोशिश शुरू कर दी। व्यक्ति की मौत करीब 24 घंटे पहले होने की सम्भावना जतायी जा रही है। पुलिस प्रथम दृष्टया मौत का कारण लू लगना मान रही है क्योंकि शरीर पर चोट के कोई निशान नही मिलें है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...