भदोही, मार्च 16 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के राजमार्ग स्थित लालानगर टोल प्लाजा के समीप यातायात व्यवस्था के साथ ही टोल कर्मियों की निष्क्रियता के चलते आए दिन सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बनी है। यहां पर ट्रक एवं चार पहिया वाहन चालक बीच सड़क पर गाड़ी पार्क करते हैं। जिससे आवागमन बाधित होने के साथ ही दुर्घटनाओं का खतरा भी बना है। बताया जाता है कि मौके पर मौजूद यातायात पुलिस कर्मियों तथा टोल कर्मचारियों की अनदेखी के कारण यह स्थिति लगातार बनी हुई है। कई बार रास्ता रोकने को लेकर वाहन चालकों के बीच कहासुनी और विवाद की स्थिति भी उत्पन्न हो जाती है, जिससे मारपीट की नौबत तक आ जाती है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि टोल प्लाजा के आसपास यदि सख्ती से वाहनों को सड़क किनारे व्यवस्थित खड़ा कराया जाए तो दुर्घटनाओं की संभावना कम हो सकती है। नागरिकों न...