साहिबगंज, अप्रैल 26 -- बरहड़वा, प्रतिनिधि । नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड 14 स्थित लबदा गांव में बिजली संकट को लेकर शुक्रवार देर संध्या ग्रामीणों द्वारा किए गए सड़क जाम के बाद प्रशासन हरकत में आया। जाम समाप्त होने के बाद रात्रि लगभग 10 बजे गांव में नया ट्रांसफार्मर लगा दिया गया, जिससे बिजली आपूर्ति बहाल हो गई। जानकारी हो कि ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण गांव में पिछले तीन दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित थी। केवल एक फेज में आंशिक बिजली मिलने से अधिकांश घर अंधेरे में डूबे हुए थे। इसी से नाराज ग्रामीणों ने लबदा मोड़ (असमल्ला तालाब) के पास बरहरवा-पाकुड़ मुख्य पथ को करीब एक घंटे तक जाम कर दिया था। यह भी पढ़ें- रात दस बजे गांव में लगा बिजली ट्रांसफार्मर,ग्रामीणों में खुशी जाम की सूचना पर मौके पर पहुंचे बरहरवा थाना के एएसआई रफीक अंसारी व जलेंद्र रजक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.