नई दिल्ली, जून 13 -- अगले कुछ दिनों में नई एसयूवी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। दरअसल, देसी कार निर्माता महिंद्रा अपने अलग-अलग मॉडलों पर जून, 2026 के दौरान बंपर छूट दे रही है। इसी क्रम में कंपनी अपनी पॉपुलर कॉम्पैक्ट एसयूवी महिंद्रा XUV 3XO पर भी शानदार डिस्काउंट दे रही है। ग्राहक इस दौरान महिंद्रा XUV 3XO पर अधिकतम 70,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। cars24 के अनुसार, इस ऑफर में कैश डिस्काउंट के अलावा दूसरे बेनिफिट्स भी शामिल हैं। आइए जानते हैं महिंद्रा XUV 3XO के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।धांसू हैं एसयूवी के फीचर्स महिंद्रा XUV 3XO के डिजाइन की बात करें तो फ्रंट में दी गई ग्लॉस ब्लैक ग्रिल, एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप्स और सी-शेप्ड एलईडी डीआरएल्स (DRLs) इसे बेहद मस्कुलर और मॉडर्न लुक देते है...