नई दिल्ली, मार्च 7 -- अगले कुछ दिनों में नई एसयूवी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। दरअसल, स्कोडा अपनी पॉपुलर एसयूवी कुशाक पर मार्च, 2026 के दौरान बंपर छूट दे रही है। बता दें कि ग्राहक मार्च में MY2026 स्कोडा कुशाक (Skoda Kushaq) पर 1.20 लाख रुपये तक और MY2025 पर 2 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इस ऑफर में कैश डिस्काउंट के अलावा दूसरे बेनिफिट्स भी शामिल हैं। डिस्काउंट की अधिक जानकारी के लिए ग्राहक अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं। आइए जानते हैं कुशाक के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।डिजाइन और इंटीरियर स्कोडा कुशाक को खासतौर पर भारत के लिए डिजाइन किया गया है। यह कंपनी के MQB-A0-IN प्लेटफॉर्म पर बनी पहली कार है। डिजाइन के तौर पर इसमें चौड़ी क्रोम ग्रिल, LED हेडलाइट्स और स्पोर्टी फ्रंट बंप...