दरभंगा, सितम्बर 28 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। लनामिवि के कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी के आदेश से राष्ट्रीय सेवा योजना कोषांग द्वारा पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर-2026 के लिए दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर व बेगूसराय के विभिन्न कॉलेजों के 110 से अधिक स्वयंसेवकों का विवि स्तरीय चयन प्रतियोगिता स्नातकोत्तर संस्कृत विभाग में रविवार को हुई। इसमें ऊंचाई माप, परेड, दौड़, सांस्कृतिक प्रस्तुतीकरण व साक्षात्कार आदि के आधार पर सर्वश्रेष्ठ 20 स्वयंसेवकों का चयन किया गया। ये आगामी 29 सितंबर को एएन कॉलेज, पटना में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। चयनित छात्रा स्वयंसेवकों में यूआर कॉलेज, रोसड़ा की कल्पना कुमारी एवं संजना रानी, जीकेपीडी कॉलेज, कर्पूरीग्राम की स्वाति कुमारी एवं श्रुति सिन्हा, केएस कॉलेज, दरभंगा से माधवी कुमारी एवं चांदनी कुमारी, ...