दरभंगा, जनवरी 3 -- दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर (सत्र 2025-27) में नामांकन लेने वाले छात्र-छात्राओं का पंजीयन पांच जनवरी से शुरू होगा। अन्य विश्वविद्यालयों से स्नातक उत्तीर्ण कर नामांकन लेने वाले छात्र-छात्राओं को पंजीयन कराना होगा। डीएसडब्ल्यू कार्यालय से जारी पत्र के अनुसार सामान्य शुल्क के साथ पंजीयन पांच से 10 जनवरी तक होगा। विलंब शुल्क के साथ 13 से 15 जनवरी तक पंजीयन होगा। पंजीयन की प्रक्रिया ऑफलाइन होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.