दरभंगा, फरवरी 28 -- दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में होली से पूर्व आखिरी कार्यदिवस पर शनिवार को कुल 79 नए असिस्टेंट प्रोफेसर नियुक्त किए गए हैं। राजनीति विज्ञान विषय में 42 तथा पर्यावरण विज्ञान विषय में 37 नए शिक्षकों के विभिन्न कॉलेजों में पदस्थापना की अधिसूचना शनिवार को कुलसचिव डॉ. दिव्या रानी हंसदा ने जारी कर दी है। होली के अवसर पर अधिसूचना जारी होने से लंबे समय से पदस्थापन का इंतजार कर रहे बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग से चयनित इन अभ्यर्थियों में खुशी की लहर है। जारी अधिसूचना के अनुसार सभी अभ्यर्थियों को अधिसूचना जारी होने की तिथि से 21 दिनों के अंदर पदस्थापित संस्थानों में योगदान का निर्देश दिया गया है। विवि के पीआरओ के अनुसार कुछ सहायक प्राध्यापकों के अनुभव एवं दिव्यांगता आदि प्रमाण पत्र जमा नहीं करने के कारण तत्का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.