दरभंगा, जनवरी 25 -- दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी विश्वविद्यालय मुख्यालय, महात्मा गांधी सदन एवं आवासीय कार्यालय में ध्वजारोहण करेंगे। सर्वप्रथम महात्मा गांधी सदन में पूर्वाह्न 09:15 बजे, विवि मुख्यालय में 9:30 बजे और आवासीय कार्यालय में 10:30 बजे झंडोत्तोलन किया जाएगा। सभी स्नातकोत्तर विभागों का सामूहिक झंडोत्तोलन नरगौना मुख्य भवन परिसर में वरिष्ठतम संकायाध्यक्ष प्रो. मो. शाहिद हसन करेंगे, जबकि कर्मचारी संघ कार्यालय एवं छात्र संघ कार्यालय में कुलसचिव डॉ. दिव्या रानी हंसदा झंडोत्तोलन करेंगी। मुख्यालय का दायित्व डीआर वन, महात्मा गांधी सदन का दायित्व डीडीई निदेशक तथा नरगौना परिसर में झंडोत्तोलन का दायित्व दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष के जिम्मे सौंपा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.