दरभंगा, जून 23 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। लनामिवि मुख्यालय पर मंगलवार को राष्ट्र निर्माण विद्यार्थी परिषद की ओर से 39 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। आंदोलन का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष विक्रम कुमार मिश्रा और प्रधान महासचिव आदित्य कुमार ने किया। विश्वविद्यालय प्रशासन से सकारात्मक वार्ता के बाद प्रदर्शन को समाप्त किया गया। प्रधान महासचिव आदित्य कुमार ने बताया कि विवि प्रशासन की ओर से कुलानुशासक प्रो. विजय कुमार यादव और उप कुलानुशासक डॉ. कामेश्वर पासवान ने वार्ता की और मांगों पर तत्काल कार्रवाई करते हुए 15 दिनों में सभी आवश्यक कार्य पूरा करने का आश्वासन दिया है। वार्ता के दौरान मो. हुसैन, मोनू प्रसाद, निक्की, नीतू, मंदा झा, सुमित गुप्ता, परवेज, अजय यादव आदि उपस्थित थे। संगठन की ओर से कहा गया कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर मांगों पर स...